बक्सर: सेंट्रल जेल में योग से बदली बंदियों की सोच, योग प्रशिक्षक वर्षा पांडे ने कहा चारदीवारी शरीर को बंद सकती है मन को नही
Buxar, Buxar | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बक्सर सेंट्रल जेल में "जीने की कला" का अनूठा संदेश गूंजा। जेल परिसर में आयोजित भव्य योग शिविर में सैकड़ों बंदियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर मानसिक-शारीरिक सुकून पाया। कार्यक्रम का संचालन 'द आर्ट ऑफ लिविंग' की वरिष्ठ फैकल्टी वर्षा पांडेय ने किया। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, आसन और गहन ध्यान करने को कहा।