अकलतरा: खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया, कोटगढ़ बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर के पास दोनों ओर लगाया गया स्टॉपर
अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में कोयला से भरे ट्रेलर में टक्कर होने से भीषण आग लगने की वजह से 2 ट्रेलर जलकर खाक हो गए थे। खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जले हुए 2 ट्रेलर के पास सड़क की दोनों ओर स्टॉपर लगाया है, लेकिन अब भी हर पल हादसे होने की आशंका बनी हुई है।