परैया: बैंक के ग्राहक से चोरी के आरोपी बाल बंदी की थाना से भागने के क्रम में ट्रेन से कटकर हुई मौत, जाँच में जुटे पुलिस अधिकारी
Paraiya, Gaya | Jul 1, 2026 परैया में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद ट्रेन से कटकर मृत 13 वर्षीय बाल बंदी के मामले में पुलिस की जांच जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे 72 घंटे तक बुधवार को सुरक्षित रखा गया। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई है। टिकारी SDPO सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि बाल बंदी से जुड़े मामले में उसकी निशानदेही पर एक महिला को हिरासत में लिया गया है।