कुर्था: कुर्था थाना: बारा निवासी अनुराधा कुमारी की मृत्यु मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Kurtha, Arwal | Apr 6, 2026 कुर्था थाना में बारा गांव निवासी अनुराधा कुमारी की मृत्यु के मामले में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे हत्या की प्राथमिक दर्ज की गई है। पहले ससुराल वाले अनुराधा के द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात कही जा रही थी। लेकिन मृतका के पिता ने आत्महत्या के बजाय हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए पति, सास, ससुर, जेठानी समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।