गिर्वा: मारवाड़ में मिली तमिलनाडु और केरल में पाई जाने वाली एक प्रजाति, उदयपुर के पर्यावरण विशेषज्ञ ने की खोज
Girwa, Udaipur | Feb 18, 2025 राजस्थान के माउंट आबू में आयोकोमा आरबोरसेन्स नामक पौधे की नई प्रजाति दर्ज हुई है। यह खोज उदयपुर के पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार शर्मा और डॉ. अनिल सरसवन ने की। यह पौधा टमाटर कुल (Solanaceae) का सदस्य है और पहले केवल केरल व तमिलनाडु में देखा गया था। यह खोज इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च इन बायोलॉजिकल साइंसेज में प्रकाशित हुई है।