गिर्वा: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा ने सिटी पैलेस में मेवाड़ पूर्व राजपारिवार के सदस्य से की शिष्टाचार भेंट
Girwa, Udaipur | Feb 17, 2025 त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सोमवार को जगदीश चौक स्थित सिटी पैलेस पहुंचे। जहाँ साहा ने मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की शिष्टाचार भेंट हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरानुसार मुख्यमंत्री माणिक साहा को पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह और मुख्यमंत्री साहा के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।