गिर्वा: कोड़ियात स्थित रिसोर्ट में जल शक्ति मंत्रालय की राष्ट्रीय कार्यशाला में पहुंचे CM और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
Girwa, Udaipur | Feb 18, 2025 केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की दूसरी अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों की कार्यशाला उदयपुर के कोड़ियात स्थित अनंता रिसोर्ट के अरावली कॉन्फ्रेंस हॉल में चल रही है। मंगलवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री CR पाटिल कार्यशाला में भाग लेने के लिए पहुंचे।