गिर्वा: जगदीश चौक स्थित जगदीश मंदिर में फाग उत्सव की शुरुआत, भगवान को गुलाल के रंग में रंगेंगे
Girwa, Udaipur | Feb 18, 2025 जगदीश चौक स्थित जगदीश मंदिर में हुई फाग उत्सव की शुरुआत। दरअसल उदयपुर शहर में यह परंपरा रही है कि फाल्गुन के पूरे महीने में भगवान को गुलाल धराई जाती है। इसके साथ भगवान का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है। बसंत पंचमी से इसकी शुरुआत की जाती है। जो फाल्गुन मास की रंग तेरस तक चलती है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के संग होली खेलने के लिए आते है