गिर्वा: बेकरिया थाना क्षेत्र में सवारियों से भरे टैम्पो में लगी आग, लोगों ने उतरकर बचाई अपनी जान
Girwa, Udaipur | Feb 17, 2025 सोमवार को बेकरिया थाना क्षेत्र में सवारियों से भरे टैम्पो में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगते ही सवारियों ने टेम्पो से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी अनुसार-चालक सवाराम गरासिया देवला गांव से सवारियों को लेकर तूली का खेत गांव में जा रहा था। रास्ते में ग्राम पंचायत डांग के बिलिया में टैम्पो में आग लग गई।