बांका: यूडायस पोर्टल पर कम प्रविष्टियों को लेकर बीआरसी में बैठक आयोजित
Banka, Banka | May 15, 2025 शिक्षा विभाग के यूडायस पोर्टल पर सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं की कम इंट्री होने को लेकर गुरुवार की दाेपहर करीब 1 बजे बीआरसी में प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ लेखा सहायक कमरेज आलम ने बैठक की । बैठक में सत्र 2023-24 में इंट्री की अपेक्षा 2024-25 में कम इंट्री व स्कूल प्रधानों द्वारा रुचि नहीं लेने को लेकर नाराजगी प्रकट की गयी