फुल्लीडूमर: खासाधोला गांव में सर्पदंश से एक वृद्ध की हुई मौत
प्रखंड के खेसर थाना अंतर्गत खासाधोला गांव में सर्प दंश से 69 वर्षीय वृद्ध धनेश्वर मंडल की रविवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात सोए अवस्था में किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद रात में ही उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें जांच कर मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।