फतेहाबाद: फतेहाबाद में सर्विस रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Aug 21, 2025 थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर टोल प्लाजा के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।