फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा खंडेर में जमीन पर कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम के सामने जमकर हंगामा, एक महिला की तबीयत बिगड़ी
Fatehabad, Agra | Aug 20, 2025 फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा खंडेर में बुधवार को एक जमीन पर कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम के सामने जमकर हंगामा काटा गया । इस दौरान एक महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही तहसीलदार बब्लेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। हंगामा के दौरान उनका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया गया। भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ कब्जा दिलवाया गया।