रफीगंज: करमा मसूद में किसानों की हुंकार: कम मुआवजे पर बढ़ा आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
रफीगंज के करमा मसूद में क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रो. राजनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें उपस्थित किसानों ने उनके विचारों को याद किया। बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ उत्तरी कोयल नहर परियोजना के तहत अहमदपुर, चरकांव