फरीदपुर: फरीदपुर में नेपाली सिम, आईफोन और सट्टे के खेल का बड़ा खुलासा
आईपीएल मैच के नाम पर फरीदपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नेपाली सिम, आईफोन और कई बैंक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। फरीदपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास कुछ युवक आईपीएल मैच में ऑनलाइन हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं।