नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव प्रेडिक्शन कॉन्टेस्ट के विजेताओं का हुआ सम्मान
🎯 20 भाजपा, 19 कांग्रेस और 1 निर्दलीय के परिणाम के बीच सही अनुमान लगाना रहा चुनौतीपूर्ण
नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर My Nathdwara, Nathdwara Blog एवं The Nathdwara Times की ओर से आयोजित विशेष “चुनावी प्रेडिक्शन कॉन्टेस्ट” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहरवासियों से कांग्रेस, भाजपा एवं अन्य के खाते में आने वाली सीटों का अनुमान लगाने के लिए कहा गया था।
नाथद्वारा नगर पालिका के चुनाव परिणाम काफी रोमांचक रहे। अंतिम परिणाम में भाजपा को 20 सीटें, कांग्रेस को 19 सीटें और 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई। ऐसे में चुनाव से पहले यह अनुमान लगाना कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, आसान नहीं था। मुकाबला बेहद करीबी रहने के कारण सीटों का सटीक अनुमान लगाना अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।
इसी चुनौती के बीच प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपने-अपने चुनावी अनुमान प्रस्तुत किए। जिन प्रतिभागि�