हरलाखी: फूलहर पंचायत के मनहरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन करने पहुँचे हरलाखी विधानसभा के जदयू विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी विधानसभा के जदयू विधायक सुधांशु शेखर को हरलाखी प्रखंड के फूलहर पंचायत के मनहरपुर गांव में सड़क के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार की शाम करीब 5 बजे वे जैसे ही सड़क का उद्घाटन किया। विरोध शुरु हो गया। आरोप है कि विधायक अधूरी सड़क का उद्घाटन किया है। विरोध देख विधायक वंहा से तुरंत निकल गये।