हरलाखी: पिपरौन एसएसबी जवानों ने पिकअप गाड़ी पर लदी 225 किलोग्राम प्रतिबंधित लहसुन की जब्ती की
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉडर पर तैनात 48 वी बटालियन पिपरौन एसएसबी के जवानों ने एक पिकअप पर लदी 225 किलोग्राम चायनीज प्रतिबंधित लहसुन को जब्त किया। जब्त लहसुन नेपाल से भारत लाया जा रहा था। यह करवाई इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 284/7 से ढाई किलोमीटर अंदर की गयी। यह जानकारी एसएसबी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने शनिवार 2 बजे दी