हरलाखी: हरलाखी पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर, मामले को लेकर केस दर्ज
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी पेट्रोल पंप के निकट NH 227 पर दो बाइक की आमने सामने हुई टककर मामले को लेकर हरलाखी थाना में केस दर्ज हो गयी। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी ने बुधवार की शाम चार बजे बताया कि एसआई शत्रुधन कुमार के प्रतिवेदन पर दर्ज की गयी। इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गया। जिसमें एक की मौत इलाज के दौरान ले जाते समय रास्ते में हो गयी।