हरलाखी: हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के 11 पूजा पंडालों में बेलन्योती की रस्म सम्पन्न हुई
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के 11 पूजा पंडालो में बुधवार की शाम गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा व जुलुस निकालकर पूरे विधि विधान के साथ बेलन्योती का रस्म पुरा की गयी। हरलाखी थाना परिसर, विशोल, पिपरौन, दुर्गापट्टी, गंगौर, बेता परसा, हिसार, सिसौनी सहित 11 पूजा पंडालो में भव्य रुप से शोभा यात्रा व वैदिक रीति से बेलन्योती रस्म की।