हरलाखी: हरलाखी विधानसभा के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर विधायक सुधांशु शेखर ने देवी दुर्गा के दर्शन व पूजा-पाठ किया
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी विधानसभा के जदयू विधायक सिधांशु शेखर ने शुक्रवार को हरलाखी व मधवापुर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालो का भ्रमण कर देवी दुर्गा की दर्शन किया। उनके साथ जदयू के हरलाखी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, युगल किशोर यादव, रणवीर सिंह, रौशन नायक सहित अन्य कार्यकर्ता साथ थे। विधायक ने यह जानकारी शुक्रवार शाम करीब छ बजे दी है।