मणिमहेश यात्रियों के लिए पार्किंग व्यवस्था
जिला चंबा में आयोजित होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अब पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चौगान नंबर-02 को मणिमहेश श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए खोल दिया है।
हर वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे शहर में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को लेकर परेशानी उत्पन्न हो जाती है। इस बार जिला प्रशासन ने पहले ही उचित कदम उठाते हुए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशासन की इस पहल की सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होने से उन्हें अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े करने की सुविधा मिलेगी और यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर उठाया गया यह कदम सराहनीय है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मणिमहेश यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बाइट मणिमहेश श्रद्धालु।
#चंबा #हिमाचल #प्रदेश #पोस्ट #हाईलाइट
Chamba, Chamba | Sep 18, 2026