बांका: दिल्ली में भल्लु गांव के युवक की छत से गिरकर मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Mar 6, 2026 धनकुंड थाना क्षेत्र के भल्लु गांव के युवक की दिल्ली में छत से गिरकर मौत हो गयी। शुक्रवार की दोपहर एक बजे सदर अस्पताल में चिकित्सक की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमर कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह करीब तीन साल से दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते थे।