Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

➡️ जिले में तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान आयोजित #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में बैतूल जिले के विभिन्न विकासखंडों में #हर_घर_तिरंगा, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। आठनेर के ग्राम देहगुड में घर-घर तिरंगा वितरण कर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभात पट्टन के ग्राम बोरगांव शेरगढ़ में तिरंगा यात्रा तथा ग्राम गोधनी में तिरंगा रैली एवं नवांकुर सखी हरियाली यात्रा आयोजित हुई। गोधनी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मोक्षधाम में 50 पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी समिति ने ली। ग्राम चकोरा में तिरंगा यात्रा एवं हरियाली यात्रा के बाद 25 पौधे रोपे गए। शाहपुर के ग्राम फोफल्या में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं जिले के अन्य विकासखंडों एवं ग्रामों में भी तिरंगा यात्राओं, हर घर तिरंगा तथा पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला समन्वयक श्री संतोष राजपूत ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में इन अभियानों को जनभागीदारी के साथ व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Planning, Economics & Statistics, MP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #HGT2026 #JansamparkMP #बैतूल #betul

1 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

➡️ मुलताई में डेयरियों व किराना प्रतिष्ठानों से लिए पनीर, दही, दूध और घी के नमूने

कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ की जांच किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने 14 अगस्त को मुलताई शहरी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों दूधसागर डेयरी, मां ताप्ती बीकानेर स्वीट भंडार, गुरु कृपा बीकानेर स्वीट भंडार, ओंकारमल सागरमल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय मां काली डेयरी से पनीर, दही एवं गाय का दूध के नमूने, ओमकार डेरी से घी के दो नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए विधिवत राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। इस दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। 
वहीं प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने, ग्राहकों को परोसे जाने वाले पानी एवं खुली खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने के निर्देश दिए। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा 13 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा बडोरा बैतूल स्थित नाश्ते की दुकानों अनीता रेस्टोरेंट एवं शशांक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों को खुले और अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाने पर टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों को  सफाई पूर्ण होने तक बंद करवाया और स्वच्छता रखने की हिदायत दी।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ मुलताई में डेयरियों व किराना प्रतिष्ठानों से लिए पनीर, दही, दूध और घी के नमूने कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ की जांच किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने 14 अगस्त को मुलताई शहरी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों दूधसागर डेयरी, मां ताप्ती बीकानेर स्वीट भंडार, गुरु कृपा बीकानेर स्वीट भंडार, ओंकारमल सागरमल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय मां काली डेयरी से पनीर, दही एवं गाय का दूध के नमूने, ओमकार डेरी से घी के दो नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए विधिवत राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। इस दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने, ग्राहकों को परोसे जाने वाले पानी एवं खुली खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने के निर्देश दिए। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा 13 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा बडोरा बैतूल स्थित नाश्ते की दुकानों अनीता रेस्टोरेंट एवं शशांक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों को खुले और अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाने पर टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों को सफाई पूर्ण होने तक बंद करवाया और स्वच्छता रखने की हिदायत दी। Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

➡️ #फ्रीडम_रन : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके एवं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दौड़ में सहभागिता कर बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बैतूल द्वारा “फ्रीडम रन—हम दौड़ेंगे, देश के लिए” का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फ्रीडम रन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मार्ग देशभक्ति के जोश से गूंज उठा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, यातायात प्रभारी श्री गजेन्द्र केन, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दौड़ में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की दिशा में देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा एवं फ्रीडम रन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना की भावना जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भारत को विश्व का स्वर्णिम राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

फ्रीडम रन का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुआ। दौड़ शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक एवं आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां दौड़ का समापन किया गया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #फ्रीडम_रन : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके एवं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दौड़ में सहभागिता कर बढ़ाया उत्साह स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बैतूल द्वारा “फ्रीडम रन—हम दौड़ेंगे, देश के लिए” का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फ्रीडम रन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मार्ग देशभक्ति के जोश से गूंज उठा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, यातायात प्रभारी श्री गजेन्द्र केन, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दौड़ में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की दिशा में देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा एवं फ्रीडम रन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना की भावना जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भारत को विश्व का स्वर्णिम राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। फ्रीडम रन का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुआ। दौड़ शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक एवं आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां दौड़ का समापन किया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 216 अभ्यर्थियों का चयन

मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन 13 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे  उपस्थित थे। 

जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि रोजगार मेले में 269 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान 10 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 216 आवेदकों का प्राथमिक रूप से चयन कर लेटर ऑफ इंटेन्ट प्रदाय किये गये एवं माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक 47 अपरेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा 269 विद्याथियों को कैरियर से सम्बंधित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहित स्वरोजगार विभागों के द्वारा माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं 421 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिये ऋण प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर  के माध्यम से 86 अभ्यर्थियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया।  

इस अवसर पर आईएमसी सदस्य श्री सतीश बडोनिया, आईएमसी सदस्य श्री अम्बेश भलवापुरी, जिला रोजगार अधिकारी, डॉ. श्याम कुमार धुर्वे, प्राचार्य, आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीओ शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Skill Development, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 216 अभ्यर्थियों का चयन मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन 13 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे उपस्थित थे। जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि रोजगार मेले में 269 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान 10 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 216 आवेदकों का प्राथमिक रूप से चयन कर लेटर ऑफ इंटेन्ट प्रदाय किये गये एवं माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक 47 अपरेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा 269 विद्याथियों को कैरियर से सम्बंधित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहित स्वरोजगार विभागों के द्वारा माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं 421 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिये ऋण प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 86 अभ्यर्थियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। इस अवसर पर आईएमसी सदस्य श्री सतीश बडोनिया, आईएमसी सदस्य श्री अम्बेश भलवापुरी, जिला रोजगार अधिकारी, डॉ. श्याम कुमार धुर्वे, प्राचार्य, आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीओ शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

➡️ गणितीय गणना से सिद्ध हुआ देश का मध्य बिंदु बरसाली : सारिका घारू

➡️ कलेक्टर डॉ. सोनवणे की अगुवाई में पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा बरसाली

देश का स्वतंत्रता दिवस इस बार एक बेहद अनूठे और ऐतिहासिक स्थान पर मनाने की तैयारी कर लीजिये। भारत माता को नमन करने का यह अवसर आप पा सकते हैं भारत के केंद्र में स्थित मध्यप्रदेश के बैतूल से 15 किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्थल बरसाली का भ्रमण करके।

नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल वैज्ञानिक सारिका घारू ने बैतूल जिले के बरसाली गांव के खगोलीय और भौगोलिक महत्व को उजागर करते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे इस 15 अगस्त को भारत के इस वास्तविक मध्य बिंदु पर आकर भारत माता को नमन करें। सारिका ने बताया कि बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में इस समय बरसाली के प्राकृतिक सौंदर्य और इसकी भौगोलिक विशेषता को देश के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से उभारने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गणितीय आंकड़ों के साथ बताया कि भौगोलिक दृष्टि से सम्पूर्ण भारत का अंतिम दक्षिणी बिंदु ग्रेट निकोबार द्वीप का इंदिरा पॉइंट है, जिसका अक्षांश 6° 45' एन है। वहीं, देश का उत्तरी बिंदु लद्दाख का इंदिरा कोल है, जिसका अक्षांश 37° 6' एन है। इन दोनों छोरों के ठीक बीच का सटीक गणितीय मध्य बिंदु  21° 55' 30'' एन अक्षांश निकलकर आता है, जहाँ बैतूल का बरसाली गाँव स्थित है। यह महत्वपूर्ण स्थान बैतूल रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ बरसाली नाम का अपना रेलवे स्टेशन भी है, जिससे यहाँ पहुँचना बेहद सुगम है।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ गणितीय गणना से सिद्ध हुआ देश का मध्य बिंदु बरसाली : सारिका घारू ➡️ कलेक्टर डॉ. सोनवणे की अगुवाई में पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा बरसाली देश का स्वतंत्रता दिवस इस बार एक बेहद अनूठे और ऐतिहासिक स्थान पर मनाने की तैयारी कर लीजिये। भारत माता को नमन करने का यह अवसर आप पा सकते हैं भारत के केंद्र में स्थित मध्यप्रदेश के बैतूल से 15 किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्थल बरसाली का भ्रमण करके। नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल वैज्ञानिक सारिका घारू ने बैतूल जिले के बरसाली गांव के खगोलीय और भौगोलिक महत्व को उजागर करते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे इस 15 अगस्त को भारत के इस वास्तविक मध्य बिंदु पर आकर भारत माता को नमन करें। सारिका ने बताया कि बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में इस समय बरसाली के प्राकृतिक सौंदर्य और इसकी भौगोलिक विशेषता को देश के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से उभारने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गणितीय आंकड़ों के साथ बताया कि भौगोलिक दृष्टि से सम्पूर्ण भारत का अंतिम दक्षिणी बिंदु ग्रेट निकोबार द्वीप का इंदिरा पॉइंट है, जिसका अक्षांश 6° 45' एन है। वहीं, देश का उत्तरी बिंदु लद्दाख का इंदिरा कोल है, जिसका अक्षांश 37° 6' एन है। इन दोनों छोरों के ठीक बीच का सटीक गणितीय मध्य बिंदु 21° 55' 30'' एन अक्षांश निकलकर आता है, जहाँ बैतूल का बरसाली गाँव स्थित है। यह महत्वपूर्ण स्थान बैतूल रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ बरसाली नाम का अपना रेलवे स्टेशन भी है, जिससे यहाँ पहुँचना बेहद सुगम है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026