➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 216 अभ्यर्थियों का चयन
मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन 13 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे उपस्थित थे।
जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि रोजगार मेले में 269 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान 10 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 216 आवेदकों का प्राथमिक रूप से चयन कर लेटर ऑफ इंटेन्ट प्रदाय किये गये एवं माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक 47 अपरेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा 269 विद्याथियों को कैरियर से सम्बंधित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहित स्वरोजगार विभागों के द्वारा माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं 421 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिये ऋण प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 86 अभ्यर्थियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर आईएमसी सदस्य श्री सतीश बडोनिया, आईएमसी सदस्य श्री अम्बेश भलवापुरी, जिला रोजगार अधिकारी, डॉ. श्याम कुमार धुर्वे, प्राचार्य, आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीओ शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
62 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026