कनवास: हरिगढ-खानपुर के जंगलों से देवली मांजी पुलिस ने चोरी हुई पिकअप बरामद कर 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 12, 2025 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने चोरी हुई पिकअप सहित एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राजकुमार भील जिला झालावाड़ के कानवा गांव का निवासी है। पुलिस मुख्यालय से गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि आरोपी चोर ने 2 जून की रात में पीड़ित के घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरी कर लिया था।