कनवास: कुम्भकोट के सुने मकान में मिला युवक का तीन दिन पुराना शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Kanwas, Kota | Jun 11, 2025 कुम्भकोट स्थित सुने मकान में बुधवार को एक युवक का तीन दिन पुराना शव मिला है। मृतक युवक मजदूरी का काम करता था। जब मृतक काम पर नही पहुचा तो शाम करीब 4 बजे साथी मजदूर युवक के घर पहुँचे तो युवक का शव नग्न अवस्था मे घर मे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया।