कनवास: देवली क्षेत्र में ₹6.22 करोड़ की लागत से कराए गए 34 कार्यों का ऊर्जा मंत्री 14 जून को करेंगे लोकार्पण
Kanwas, Kota | Jun 13, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार को देवली क्षेत्र में 6 करोड़ 22 लाख की लागत से कराए गए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। देवली मंडल अध्यक्ष विजयशंकर सैनी ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री शनिवार शाम करीब 6 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली झाड़ में तथा शाम 7:30 बजे बालूखेड़ा चौकी पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे।