डुमरांव: डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर कोपवां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार दंपति घायल, खतरे से बाहर स्थिति
Dumraon, Buxar | Apr 13, 2024 कोपवां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार दंपति घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार नाजीरगंज गांव निवासी मोहम्मद कासिम अपनी पत्नी सबा खातून के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डुमरांव की तरफ आ रहे थे, तभी पिकअप चालक ने ओवरटेक करने के क्रम में उन्हें चकमा दे दिया।