कोंडागांव: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने कराई अपनी स्वास्थ्य जांच
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान स्वस्थ बस्तर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर पहुंच रही है।