मुरैना नगर: मुरैना में आधी रात पुलिस का महाअभियान, 150 अपराधी दबोचे, ₹56 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मुरैना जिले में पुलिस ने जिलेभर में नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। 234 पुलिस अधिकारी और जवानों की टीम ने देर रात दबिश देकर 150 अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 56 हजार रुपए के इनामी बदमाश, वारंटी और हिस्ट्रीशीटर शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की। अभियान से अपराधियों में हड़कंप मच गया।