रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
रफीगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में खरोखर गांव के उमेश सिंह के पुत्र राहुल सिंह, कियाखाप गांव निवासी रामेश्वर शर्मा के पुत्र अजय शर्मा, ढोसिला गांव निवासी अनिल प्रसाद तथा सिहुली खैरा गांव निवासी पिंटू कुमार शामिल हैं। बुधवार संध्या 5 बजे थानाध्यक्ष ने जानकारी दी।