महिला शिक्षक और अभिभावक के बीच विवाद, चप्पल चलने का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में एक महिला शिक्षक और बच्चों के अभिभावक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला शिक्षक एक व्यक्ति पर चप्पल से हमला करती हुई दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्कूल परिसर में महिला शिक्षक और बच्चों के अभिभावक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से ज�