दिनांक 10.07.2026 को थाना मंझनपुर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में प्रेम प्रसंग को घटना का कारण पाया गया है। मारपीट में घायल शिवप्रसाद की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई, जबकि युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन किया गया है। अब तक दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। इस सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह द्वारा दी गयी वीडियो बाइट।