बांसवाड़ा: पासपोर्ट कार्यालय के बाद SBI बैंक मोहन कॉलोनी में भी बम धमकी का मेल, बैंक में मचा हड़कंप, चलाया गया सर्च अभियान
बांसवाड़ा शहर में एक ही दिन में दो अलग-अलग जगह पर बम धमकी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम 5 बजे भारतीय स्टेट बैंक मोहन कॉलोनी की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें धमकी भरा संदेश होने की आशंका जताई जा रही है।मेल मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए कर्मचारियों को ई-मेल ओपन नहीं करने के निर्देश दिए।