नावकोठी: प्रखंड के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात, चक्रवाती तूफान से बचाव की दी गई जानकारी
नावकोठी प्रखंड के सभी सरकारी स्कूल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को वज्रपात एवं चक्रवर्ती तूफान से होने वाले जान माल की नुकसान से बचाव की जानकारी दी गई। फोकल शिक्षक ने इस संदर्भ में बच्चों को बताया कि मौसम में आए तेजी से बदलाव के कारण वज्रपात की घटना में तेजी आई है। इससे बचाव के विभिन्न टिप्स को विस्तार से बताया गया।