नावकोठी: पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब बनाने के अड्डे को किया ध्वस्त,15 लीटर देसी शराब एवं बनाने के उपकरण समसा से बरामद
पुलिस ने देसी शराब बनाने वाले अड्डों को ध्वस्त करने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि समसा में देसी शराब का निर्माण एवं बिक्री का कार्य चल रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी को सूचना स्थल पर भेजा गया। पुलिस को आता देख कारोबारी भाग गया। लेकिन झाड़ी में 15 लीटर देसी चुलाई शराब एवं उपकरण बरामद किए।