नावकोठी: भूमि विवाद के निपटारे के लिए नावकोठी थाना में जनता दरबार का किया गया आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन तथा एक मामला दर्ज
नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुनवाई के उपरांत एक मामले का निष्पादन किया गया तो वहीं एक नया मामला सुनवाई के लिए दर्ज किया गया। निष्पादित मामले रजाकपुर पंचायत के चक्का के गयानंद पासवान उपेंद्र पासवान वगैरह का है, वहीं दर्ज मामला हसनपुर बागर के राम नंदन सिंह और अमरेश कुमार का है।