बांका: इंटर्नशिप के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ अभाविप ने पीबीएस कॉलेज में किया धरना-प्रदर्शन
Banka, Banka | May 22, 2026 तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्रों के लिए शुरू किए गए इंटर्नशिप कार्यक्रम में कथित अवैध वसूली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीबीएस कॉलेज में शुक्रवार सुबह 11 बजे जोरदार आंदोलन छेड़ दिया। परिषद के आह्वान पर विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी अंगीभूत कॉलेजों को बंद कराया गया।