खुरई: नाली बना रहे नपा कर्मियों से महिला इंजीनियर ने की मारपीट व अभद्रता, वीडियो वायरल
Khurai, Sagar | Aug 22, 2026 शनिवार दोपहर भगतसिंह वार्ड में बरसात के जल भराव को निकालने के लिए, छोटी सी नाली बना रहे सफाई कर्मचारियों से जनपद में पदस्थ महिला इंजी जयंती राजपूत द्वारा मारपीट व जातिगत अपमान का मामला सामने आया, मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल,सफाई कर्मी ने शहरी थाने में की शिकायत,शाम 4 बजे पीड़ित ने बताया कि जल भराव को निकालने गये थे,जिसपर महिला ने नाली बंद कर दी और मारपीट की