प्रयागराज: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
आज रविवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई है, जिसमें विधि विधान से पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ है, दरअसल हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है,तथा इस दिन बड़ी संख्या में लोग संगम में स्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं, चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाई है।