प्रयागराज: महाकुंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सिविल डिफेंस की टीम को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा सम्मानित किया गया
पुलिस प्रशासन को सहयोग करने व विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन करने वाले उत्तर प्रदेश सिविल डिफेंस के पदाधिकारी एवं उनकी टीम को आज रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई।