प्रयागराज: गौ हत्या के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीसीपी कार्यालय का किया घेराव
प्रयागराज में बीते 2 दिन पूर्व अतरसुइया थाना क्षेत्र में गौकशी करने का मामला प्रकाश में आया था,हालांकि मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाई की गई है,जबकि गौ हत्या के विरोध में आज रविवार को करीब दोपहर 2:30 बजे के आसपास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीसीपी कार्यालय का घेराव किया है, उन्होंने मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई है।