तुरकौलिया: राजकीय मध्य विद्यालय सेमरा में शरारती तत्वों ने विद्यालय परिसर में लगी लाइट और खेल सामग्री तोड़ी
राजकीय मध्य विद्यालय सेमरा परिसर में लगे लाइट व खेल सामग्री शरारती तत्वो द्वारा तोड़ी गई। मुखिया अनिल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार बैठक हुई। जिसमें विद्यालय की सुरक्षा पर चर्चा हुई। विजय कुमार चौधरी ने विद्यालय की चहारदीवारी की मरम्मत की मांग उठाई। साथ ही विद्यालय परिसर में लगे नल जल योजना का मोटर एक व्यक्ति को चिन्हित कर उसी से चलवाने की भी मांग उठी।