सुल्तानपुर: कोतवाली देहात पुलिस और वाराणसी एसटीएफ की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
मंगलवार शाम 4 बजे पौने तीन करोड़ की चरस के साथ महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार। पांच किलो से अधिक का माल बरामद। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया वाराणसी ले जाया जा रहा था माल। तस्करों की खंगाली जा रही क्रिमिनल हिस्ट्री। मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में किया गया है पेश। थानाक्षेत्र के अभियाकला के पास से हुई है गिरफ्तारी।