सुल्तानपुर: कुड़वार पुलिस टीम पर अज्ञात हमलावरों ने किया जानलेवा हमला, एक दरोगा हुआ गंभीर घायल
सुल्तानपुर में सोमवार की देर शाम 8.30 बजे क्षेत्र भ्रमण से वापस लौट रही कुड़वार थाने की पुलिस दल पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उप निरीक्षक राम बाबू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरक्षी अनुज कुमार तिवारी को मामूली चोटें आईं।घटना उस समय हुई जब उप निरीक्षक और आरक्षी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से कस्बे की ओर लौट रहे थे। रास्ते में