नगर नौसा: कछीयांवा के ग्रामीण 30 वर्षों से पुल का इंतजार कर रहे, जुगाड़ पुल से जान जोखिम में
नगरनौसा प्रखंड के कछीयावां पंचायत स्थित कछियावां गांव के ग्रामीण पिछले लगभग 30 वर्षों से डॉट नदी पर स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर लकड़ी, लोहे के पाइप और रस्सियों की मदद से जुगाड़ पुल बनाया है, जिसके सहारे रोजाना हजारों लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं।