बिलासपुर: मरहीमाता मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, बच्चे और महिलाएं समेत कई घायल, सड़क पर साइड न देने को लेकर हुआ विवाद
मरहीमाता मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, बच्चे-महिलाएं समेत कई घायल, बिलासपुर भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे परिवार पर साइड देने के विवाद में हमला हो गया। आरोप है कि बाइक और पिकअप सवार युवकों ने रास्ता रोककर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को लाठी-डंडों व पत्थरों से पीटा। हमले में विश्राम बघेल, उनकी पत्नी और बेटे समेत कई लोग घायल हुए।