श्योपुर: श्योपुर की बेटी ने विदेश में लहराया परचम, एशियन अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता, कलेक्टर ने दी बधाई
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किर्गीस्तान में आयोजित एशियन अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप में परचम लहराकर लौटी श्योपुर की बेटी सुखमन कौर का सोमवार को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट चेम्बर में सम्मानित किया है तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सुखमन कौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और शील्ड तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।