संसद परिसर में पिछले कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी लगातार चंदा चोरी मामले में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं और उनका इस्तीफा मांग रही है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित विपक्ष ने संसद के मकर द्वार के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
भगवा पहनकर आए पप्पू यादव, चुरा लिया ‘चंदा’
विपक्षी सांसदों ने पहले तो नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी सांसदों ने दानपात्र भी रख दिया। जिसे लेकर वे पिछले दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। नारेबाजी के बीच कई सांसदों ने दानपात्र में पैसे डालकर सांकेतिक विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थी।
#PappuYadav
Korba, Korba | Jul 31, 2026